akhbaar update

बीड़ी देने से मना किया तो विवाद, युवक के पेट में घोंपा चाकू



जबलपुर। सिहोरा क्षेत्र में बीड़ी देने से मना करने की मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में युवक के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीड़ी मांगने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक 20 अक्टूबर को कंट्रोल रूम को 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि सिहोरा के बाबा हैंडपंप के पास पनागर रोड पर एक युवक पर चाकू से हमला हुआ है और उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

जांच में घायल युवक की पहचान विकास सोनी के रूप में हुई। थाना प्रभारी विपिन सिंह के अनुसार विकास ट्रेन में वेंडर का काम करता है। घटना के समय वह अपने मोहल्ले में बैठकर बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के दो नाबालिग उसके पास पहुंचे और उससे बीड़ी मांगी।

बात बढ़ी तो चाकू से किया हमला

विकास ने बीड़ी देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर हाथापाई होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान सनी पटेल ने विकास के पेट में चाकू घोंप दिया।

हमले के बाद विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मामले में पुलिस आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp