जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय कारागार में सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर बंदियों की जांच की गई है। इसके साथ ही गीता जयंती पर गीता पाठ कर बंदियों को गीता वितरित की गई है।
जेलर मदन कमलेश ने बताया कि सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर क्रेदीय कारागार में डॉक्टरों की टीम ने दोपहर एक बजे तक 150 बंदियों की जांच की बंदियों को आवश्यक दवाएं सहित चिकित्सीय सलाह दी गई हैं। जेलर ने कहना इस शिविर में करीब 200 बंदियों की जांच किए गये। साथ ही जेल में गीता जयंती मनाई गई है। जिसमे गीता पाठ किया गया। जेल में प्रति गुरूवार को गीता पाठ किया जाता है। यह पाठ बंदियों के स्वस्थ्य वैचारिक स्तर को उंचा उठाने के लिए किया जाता है।