akhbaar update

गोपालदास की तलैया में मिला अज्ञात वृद्ध का शव, पहचान में जुटी पुलिस

 


जबलपुर। मेरीताल के पीछे गोपालदास की तलैया में शुक्रवार को एक वृद्ध का शव पानी में उतराता मिला। शव दिखाई देने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र अधिक है और फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर वृद्ध के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

पुलिस को मृतक की भुजा पर एक धार्मिक टैटू भी मिला है। प्रारंभिक जांच में शव की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि वृद्ध की मौत करीब एक दिन पहले हुई होगी। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों को सूचना भेजी है। साथ ही आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp