akhbaar update

डीए में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग, कर्मचारियों को एरियर सहित भुगतान की गुहार

 

जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की मांग की है। इस संबंध में संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर केंद्रीय दर के अनुसार महंगाई भत्ता देने का आग्रह किया है।

संघ के प्रांतीय प्रवक्ता अनिल भार्गव वायु ने बताया कि संगठन ने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों और पेंशनरों को प्रकाश पर्व से पहले बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाए। साथ ही बढ़ी हुई दर का पिछला एरियर भी देने के निर्देश जारी किए जाएं।

केंद्रीय और प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में अंतर

संघ के अनुसार वर्तमान में प्रदेश के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है, जबकि केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से 60 प्रतिशत की दर का लाभ दिया जा रहा है। संगठन का कहना है कि दोनों के बीच 2 प्रतिशत का अंतर बना हुआ है और प्रदेश के कर्मचारी पिछले चार महीने से इसका वित्तीय असर झेल रहे हैं।

संघ ने सरकार से इस अंतर को खत्म करने के लिए तत्काल निर्णय लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्रीय दर के अनुरूप डीए मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।

संघ के प्रतिनिधियों अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, नरेश शुक्ला, विवेक रंजन शुक्ला, रजनीश पांडेय, विनय नामदेव, बृजेश मिश्रा, योगेन्द्र मिश्रा, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, राजाराम डेहरिया और प्रशांत तिवारी ने भी सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग का समर्थन किया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp