akhbaar update

शोभापुर में युवक के पाकिस्तानी होने की खबर से मचा हड़कंप, जांच में निकला उत्तरप्रदेश का निवासी

 

जबलपुर। वाहन निर्माण के पास शोभापुर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक के खुद को पाकिस्तानी बताने की बात सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रांझी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले जाकर पूछताछ की। जांच के दौरान उसकी पहचान उत्तरप्रदेश निवासी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसके परिजनों से संपर्क किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम शिवम पाठक और पता उत्तरप्रदेश के गौसगंज का बताया। उसने परिवार का मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया। पुलिस ने जब दिए गए नंबर पर परिजनों से संपर्क किया तो युवक के उत्तरप्रदेश निवासी होने की पुष्टि हुई।

बताया गया कि युवक पहले भी घर से निकलकर जा चुका है। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे इससे पहले राजस्थान से वापस लाया गया था। अब परिवार के सदस्य उसे लेने के लिए जबलपुर आ रहे हैं।

लोगों में बनी रही असमंजस की स्थिति

युवक के खुद को पाकिस्तानी बताने की बात से आसपास के लोगों में कुछ समय के लिए दहशत और असमंजस की स्थिति बन गई थी। स्थानीय लोगों ने उसके हुलिए और बोलचाल को लेकर भी तरह-तरह की आशंका जताई थी। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में युवक के उत्तरप्रदेश का निवासी होने की जानकारी सामने आई है।

दस्तावेजों और पुलिस रिकॉर्ड की जांच

पुलिस मामले को पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए युवक की जानकारी की जांच कर रही है। पुलिस पोर्टल पर उसके संबंध में रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। साथ ही उसके बताए पते और पहचान से जुड़े दस्तावेजों की भी तस्दीक की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp