akhbaar update

जबलपुर में कार्बाइड गन पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने व्यापारियों और नागरिकों से की अपील

 


जबलपुर। दीपावली के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में कार्बाइड गन के उपयोग और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि कार्बाइड गन के इस्तेमाल से होने वाले संभावित दुष्परिणामों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

कलेक्टर ने पटाखा व्यापारियों और नागरिकों से प्रतिबंध का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं और प्रतिबंधित कार्बाइड गन का उपयोग या बिक्री न करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp