akhbaar update

पश्चिम मध्य रेलवे में अधिकारियों के तबादले, जबलपुर के डीसीएम नीतेश कुमार सोने को पदोन्नति

 


जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन ने ऑपरेटिंग और कॉमर्शियल विभाग के अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। बुधवार देर शाम जारी आदेश में जबलपुर रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतेश कुमार सोने को पदोन्नति देते हुए पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय, जबलपुर में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (एफएम) के पद पर नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार भोपाल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक-2 श्याम सिंह बरेडिया को उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (माल) बनाया गया है।

वहीं, डॉ. जाधव प्रमोद पंडित को भोपाल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक-2 के साथ जोनल ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा जोनल ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल ए.के. शुक्ला का तबादला पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर में उप मुख्य परिचालन प्रबंधक के पद पर किया गया है।

जबलपुर रेल मंडल के डीसीएम नीतेश कुमार सोने की पदोन्नति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्हें अब पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (एफएम) के पद पर नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp