akhbaar update

ग्वालियर में 3400 किस वाली कार चर्चा में, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 5,500 रुपए का चालान

 



ग्वालियर।  इन दिनों एक कार अपने मॉडल या कीमत की वजह से नहीं, बल्कि अपने अनोखे अंदाज के कारण चर्चा में है। कार की पूरी बॉडी पर लाल लिपस्टिक से बने हजारों किस के निशान लगाए गए थे। दावा है कि कार पर करीब 3,400 किस के निशान बनाए गए थे। कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला ट्रैफिक पुलिस तक पहुंच गया।

मामला थाटीपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। कार के मालिक का नाम आदित्य सिकरवार बताया गया है। जानकारी के अनुसार, उनकी गर्लफ्रेंड विदेशी सोशल मीडिया ट्रेंड से प्रभावित थीं। उन्होंने कार को कुछ अलग तरीके से सजाने का आइडिया दिया। इसके बाद कार की पूरी बाहरी बॉडी पर लाल लिपस्टिक से किस के निशान बनाए गए।

कार को इस तरह सजाने में करीब साढ़े तीन से चार घंटे का समय लगा। जब कार सड़क पर निकली तो उसे देखकर लोग रुककर देखने लगे। लाल लिपस्टिक के निशान दूर से ही दिखाई दे रहे थे। इसके बाद कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

वायरल वीडियो से पुलिस ने कार को खोजा

कार का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने भी इसकी जानकारी जुटानी शुरू की। वायरल तस्वीरों में कार का नंबर दिखाई दे रहा था। पुलिस ने नंबर के आधार पर कार की जानकारी निकाली और उसकी तलाश शुरू की।

इसके बाद पुलिस ने थाटीपुर क्षेत्र में कार को पकड़ लिया। कार मालिक को बुलाकर पूछताछ की गई। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वाहन की बॉडी पर इस तरह के निशान होने के कारण सड़क पर वाहन चलाना यातायात नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आया। इसके बाद पुलिस ने कार का चालान कर दिया।

3400 किस पड़े महंगे, 5,500 रुपए का चालान

गर्लफ्रेंड ने कार को खास बनाने के लिए जिस तरह हजारों किस लगाए थे, वही कार मालिक को महंगे पड़ गए। ट्रैफिक पुलिस ने 5,500 रुपए का चालान काटा।

चालान के बाद कार मालिक ने कार पर लगे लिपस्टिक के निशान हटाने शुरू कर दिए। बताया गया कि उसने खुद कार की बॉडी से निशान साफ किए और बाद में कार को पानी से धोया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp