akhbaar update

जबलपुर में नकली पूमा कपड़ों का खुलासा, 2 जगह से बड़ी संख्या में नकली टी-शर्ट और लोवर जब्त

 




जबलपुर। शहर में नामी कंपनी पूमा के नाम और लोगो वाले नकली कपड़े बेचने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को पकड़कर उसके पास से नकली टी-शर्ट और लोवर बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने युवक की निशानदेही पर गढ़ा फाटक स्थित एक कपड़े की दुकान पर भी छापा मारा, जहां बड़ी संख्या में नकली कपड़े मिले।

कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक दोपहिया वाहन से सफेद बोरी में पूमा कंपनी के लोगो वाले कपड़े लेकर बड़ा फुहारा की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने युवक को रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम तनिष्क जैन, निवासी हनुमानताल बताया।

तलाशी लेने पर बोरी में पूमा कंपनी जैसे दिखने वाले 36 टी-शर्ट और 24 लोवर मिले। पूछताछ में तनिष्क ने बताया कि वह बड़े बाबा गारमेंट्स, गढ़ा फाटक में काम करता है और दुकान मालिक के कहने पर कपड़े सप्लाई करने जा रहा था।

दुकान पर भी मिली बड़ी संख्या में नकली कपड़े

इसके बाद पुलिस ने जांच अधिकारी मयंक शर्मा के साथ तनिष्क की निशानदेही पर बड़े बाबा गारमेंट्स में दबिश दी। दुकान की तलाशी लेने पर पुलिस को पूमा कंपनी जैसे दिखने वाले 300 कपड़े और 136 हुडी मिले।

पुलिस के अनुसार, दुकान मालिक खेमचंद जैन निवासी नरघैया ने पूछताछ में इन कपड़ों को अपना बताया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली कपड़े कहां से लाए गए थे और इन्हें कितने समय से बाजार में बेचा जा रहा था।

मामले में पुलिस ने नकली कपड़ों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp