akhbaar update

शराब के नशे में पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, महिला ने पुलिस से की शिकायत

 


जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय महिला ने अपने पति पर शराब पीकर मारपीट करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि संतान नहीं होने को लेकर पति उसे आए दिन परेशान करता है। वह करीब तीन महीने से अपने मायके में माता-पिता के साथ रह रही है।

संतान नहीं होने पर करता था मारपीट

महिला ने 18 सितंबर को बरगी थाने में लिखित शिकायत दी। उसने बताया कि उसकी शादी 21 मई 2021 को ग्राम घाना निवासी विकास कुशवाहा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से अब तक उनके कोई संतान नहीं हुई है।

महिला के अनुसार इसी बात को लेकर उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। वह उसे अपने साथ नहीं रखने और दूसरी शादी करने की बात कहता था।

इलाज कराने से भी किया मना

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि पति उसके इलाज के लिए भी तैयार नहीं था। इलाज कराने के लिए मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जाता था। शराब पीने के बाद उसके साथ शारीरिक और मानसिक रूप से दुर्व्यवहार किया जाता था।

तीन महीने से मायके में रह रही महिला

लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला करीब तीन महीने पहले अपने मायके ग्राम खुलरी, थाना तिलवारा चली गई थी। फिलहाल वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है। महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp