akhbaar update

देश में फिर बढ़ा जबलपुर का गौरव, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मिला तीसरा स्थान

 


जबलपुर। देश में एक बार फिर जबलपुर ने अपनी पहचान और गौरव बढ़ाया है। दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से शहरवासियों में खुशी का माहौल है।

महापौर और निगमायुक्त ने ग्रहण किया पुरस्कार

भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित समारोह में जबलपुर को यह सम्मान प्रदान किया गया। नगर निगम की ओर से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने पुरस्कार ग्रहण किया।

स्वच्छ हवा की दिशा में प्रयासों का परिणाम

जबलपुर को मिली यह उपलब्धि शहर में वायु गुणवत्ता सुधारने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के बीच तीसरा स्थान मिलना जबलपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp