akhbaar update

सिहोरा के दो रेस्टोरेंट में गंदगी मिली, संचालकों को नोटिस

 


जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को सिहोरा में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दो रेस्टोरेंट और ढाबों का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किचन और स्टोर में साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं मिली। इसके बाद दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है।

किचन और स्टोर में मिली गंदगी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि गरुड़ दल के साथ टीम ने पंचवटी और सांवरिया रेस्टोरेंट-ढाबे का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों के किचन और स्टोर में पर्याप्त साफ-सफाई नहीं मिली।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू की है।

पनीर, दाल और चावल के सैंपल लिए

निरीक्षण के दौरान दोनों रेस्टोरेंट से पनीर, रहर दाल और चावल के कुल चार नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp