akhbaar update

बरगी बांध के सभी 13 गेट बंद, पानी की आवक घटते ही जलस्तर में गिरावट




जबलपुर। कुंडम, डिंडौरी और मंडला की ओर से पानी की आवक कम होने के बाद बरगी बांध के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। पानी की आवक कम होने के चलते बांध के खोले गए सभी 13 गेट अब बंद कर दिए गए हैं। इनमें से 8 गेट पहले ही बंद किए जा चुके थे, जबकि शेष 5 गेट सोमवार को बंद किए गए।

बांध में 880 क्यूमेक पानी की आवक

बरगी बांध प्रशासन के अनुसार वर्तमान में बांध का जलस्तर 421.45 मीटर दर्ज किया गया है। बांध में इस समय करीब 880 क्यूमेक पानी की आवक हो रही है। वहीं नहरों के माध्यम से करीब 212 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

बांध की लाइव क्षमता वर्तमान में 2856 मिलियन क्यूबिक मीटर, यानी करीब 89.81 प्रतिशत है।

पिछले साल से कम है जलस्तर

पिछले वर्ष इसी अवधि के आंकड़ों से तुलना करें तो बरगी बांध का जलस्तर 422.50 मीटर था। उस समय बांध की लाइव क्षमता करीब 3125 मिलियन क्यूबिक मीटर, यानी 98.27 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

इस वर्ष फिलहाल बांध में पिछले साल की तुलना में पानी कम है। पानी की आवक घटने के बाद गेट बंद कर दिए गए हैं और अब बांध प्रशासन जलस्तर तथा आवक पर लगातार नजर रख रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp