जबलपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जबलपुर शाखा के सत्र 2026-27 के संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। चुनाव में डॉ. अमिता सक्सेना को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजशेखर पांडे के मार्गदर्शन में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
नई कार्यकारिणी में इन चिकित्सकों को मिली जिम्मेदारी
आईएमए जबलपुर की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. नीना श्रीवास्तव, डॉ. राखी बाजपेयी और डॉ. शमिक रजा को दी गई है। वहीं डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव को सचिव चुना गया।
संयुक्त सचिव के पद पर डॉ. ऋचा धीरावानी, डॉ. राजेश के. पटेल और डॉ. राजेश केवट निर्वाचित हुए। वित्तीय जिम्मेदारी डॉ. मोहसिन अंसारी को कोषाध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है।
प्रबंध समिति के सदस्यों के रूप में डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. कुसुम जैन, डॉ. संध्या जैन और डॉ. अमिता जैन का चयन किया गया।
वरिष्ठ चिकित्सकों ने दी बधाई
पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध चुना जाना संगठन में आपसी सहमति और एकजुटता को दर्शाता है। चुनाव के बाद चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
आईएमए मध्य प्रदेश के स्टेट प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. पुष्पराज भटाले, राज्य सचिव डॉ. दीपक साहू और डॉ. सुनील बहल सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। नई कार्यकारिणी से शहर की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों और चिकित्सकों के हितों पर प्रभावी तरीके से काम करने की उम्मीद जताई गई।