akhbaar update

जर्जर पुलिया से नाले में गिरी बाइक, पेड़ पकड़कर युवक ने बचाई जान

 



जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र में मझगवां रोड पर देर रात एक बाइक सवार युवक जर्जर पुलिया से उफनाते नाले में गिर गया। नाले में बहते हुए युवक ने करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पकड़ लिया और किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसे में युवक की बाइक नाले में बह गई, जिसे ग्रामीणों ने सुबह बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार डेलन मरावी देर रात बाइक से अपने घर जा रहे थे। रात करीब 1 बजे पाराखेड़ा के पास जर्जर पुलिया से गुजरते समय अंधेरे में टूटा हुआ रास्ता दिखाई नहीं दिया। बाइक समेत वह उफनाते नाले में जा गिरे।

नाले का तेज बहाव उन्हें करीब 100 मीटर तक बहाकर ले गया। इसी दौरान डेलन ने एक पेड़ पकड़ लिया और काफी मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकल पाए। वह रात करीब 3 बजे अपने घर पहुंचे और परिजनों को पूरी घटना बताई।

सुबह ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाले में फंसी बाइक को बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया करीब एक साल से जर्जर हालत में है और सड़क भी जगह-जगह से टूटी हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द पुलिया और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp