akhbaar update

ई-केवाईसी नहीं कराने वाले गैस उपभोक्ताओं पर बढ़ सकता है खर्च

 



जबलपुर। घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की 15 अगस्त की समय सीमा निकल चुकी है, लेकिन जिले में अभी भी करीब 20 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अपना सत्यापन नहीं कराया है। ई-केवाईसी नहीं होने पर आने वाले समय में उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलने और सिलेंडर के लिए अधिक कीमत चुकाने की परेशानी हो सकती है।

प्रशासन के अनुसार, गैस एजेंसियों को बचे हुए उपभोक्ताओं से संपर्क कर जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में कम हुआ सत्यापन

जानकारी के मुताबिक शहर में करीब 80 प्रतिशत गैस उपभोक्ताओं का सत्यापन हो चुका है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह आंकड़ा करीब 65 प्रतिशत है। ग्रामीण इलाकों में मोबाइल से ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी कम होने और रोजी-रोटी के काम में व्यस्त रहने के कारण कई लोग अब तक ई-केवाईसी नहीं करा पाए हैं।

लाखों उपभोक्ता हैं पंजीकृत

जिले में अलग-अलग गैस कंपनियों के लाखों उपभोक्ता हैं। इनमें आईओसी के करीब 2.62 लाख, एचपीसी के 2.75 लाख और बीपीसी के करीब 2.35 लाख उपभोक्ता शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के करीब 1.78 लाख कनेक्शन हैं।

एजेंसियां उपभोक्ताओं से करेंगी संपर्क

प्रशासन ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं से सीधे संपर्क करें और सत्यापन पूरा कराएं। उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लें, ताकि भविष्य में गैस बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ी परेशानी से बचा जा सके।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp