जबलपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तीसरे शुक्रवार को कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के गोसलपुर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से उनकी रोजमर्रा की परेशानियों और स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली। लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार उनका समाधान कराया जाएगा।
Tags
Jabalpur
