akhbaar update

अधारताल पुलिस की जुए के फड़ पर दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार, 35 हजार 120 रुपए जब्त



जबलपुर। अधारताल पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 35 हजार 120 रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को सूचना मिली थी कि न्यू कंचनपुर तीन पुलिया रोड के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सभी जुआरियों को पकड़ लिया।

पकड़े गए लोगों की पहचान राकेश कुमार पटेल, भागीरथ रजक, देवेंद्र चौकसे, अरविंद ओझा, हरीश आर्या, महेंद्र रैकवार, उत्तम पटेल और सुरेंद्र दाहिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से कुल 35,120 रुपए जब्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ और सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp