akhbaar update

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

 


जबलपुर। बरेला टोल नाके के पास कोसमघाट में डॉन बॉस्को स्कूल के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

फिलहाल मृतकों की पहचान सामने नहीं आई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने दुर्घटना के पूरे मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp