akhbaar update

खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

 



जबलपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण के विरोध में जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और रामधुन गाकर विरोध जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच का पूजा-पाठ कर शुद्धिकरण करना दलित समाज और कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान है। कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि उत्तराखंड में खड़गे के साथ हुई घटना शर्मनाक है।

कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा ने भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संविधान सभी धर्मों और वर्गों को समान अधिकार देता है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने भाजपा महानगर अध्यक्ष से इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।

प्रदर्शन में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, दिनेश यादव, अतुल बाजपेयी, मनीष चंसोरिया, सरबजीत सिंह रील, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, अनुराग गढ़वाल, पार्षद सतेंद्र चौबे गुड्डा, अयोध्या तिवारी, संतोष दुबे पंडा, विवेक यादव, सोनू कुकरेले, कलीम खान, महेश पसीने, मूकेश पटेल, अखलेश शर्मा, पुष्कल शर्मा, शुभम अग्रवाल और मनोज तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp