akhbaar update

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पेयजल की जांच, वाटर कूलर और फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण

 



जबलपुर। यात्रियों को साफ और सुरक्षित पानी देने के लिए मंगलवार 18 अगस्त को जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पेयजल की जांच की गई।

स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग की संयुक्त टीम ने स्टेशन के वाटर कूलर और पानी के स्टैंड की जांच की। अलग-अलग जगहों से पानी के नमूने भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

टीम ने मौके पर पानी में क्लोरीन और टीडीएस की भी जांच की। इसके साथ ही स्टेशन के फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर पानी साफ करने और यात्रियों तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था देखी गई।

अधिकारियों ने पानी के स्रोत, फिल्टर, मशीनों और आसपास की साफ-सफाई की स्थिति भी जांची। रेलवे का कहना है कि यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की जांच आगे भी नियमित रूप से की जाएगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp