जबलपुर। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग ने थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस बदलाव में मदनमहल, विजयनगर, सिविल लाइन और बेलखेड़ा थाने शामिल हैं।
मदनमहल थाना प्रभारी धीरज राज को अब विजयनगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विजयनगर के प्रभारी विनोद पटेल को बेलखेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह सिविल लाइन थाना प्रभारी स्वप्निल दास को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर यातायात विभाग में पदस्थ शशि धुर्वे को सिविल लाइन थाने की कमान सौंपी गई है।
वहीं निरीक्षक उमेश यादव को मदनमहल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग के इस फेरबदल के बाद अब नए थाना प्रभारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी होगी।