akhbaar update

ट्रेन में 4 यात्रियों के मोबाइल चोरी, टीटीई ने आरोपी को पकड़कर सभी फोन बरामद किए

 


जबलपुर। सोगरिया से कटनी मुड़वारा के बीच चल रही ट्रेन नंबर 20471 में यात्रियों के चार मोबाइल फोन चोरी हो गए। मोबाइल अलग-अलग कोचों से चोरी किए गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही टीटीई मनीष कुमार गुप्ता ने ओबीएचएस स्टाफ और एम-1 कोच के अटेंडेंट पवन की मदद से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से यात्रियों के चारों मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए।

भीड़ से आरोपी को सुरक्षित बचाया

मोबाइल बरामद होने के बाद कुछ यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख टीटीई मनीष कुमार गुप्ता ने सूझबूझ और संयम दिखाते हुए आरोपी को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद आरोपी को जीआरपी थाना गुना के सुपुर्द कर दिया गया। टीटीई की तत्परता से यात्रियों के चोरी हुए सभी मोबाइल बरामद हो गए।

रेलवे की ओर से टीटीई मनीष कुमार गुप्ता की सतर्कता, साहस और कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी की सराहना की गई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp