akhbaar update

प्रयागराज-एलटीटी साप्ताहिक ट्रेन अब अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेगी, जबलपुर में भी ठहराव

 



जबलपुर। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली साप्ताहिक विशेष ट्रेन को नियमित कर दिया है। अब ट्रेन संख्या 20436/20435 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।

यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के सतना, जबलपुर और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी। नई व्यवस्था के तहत प्रयागराज से ट्रेन की नियमित सेवा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

शुक्रवार को प्रयागराज से रवाना होगी

ट्रेन संख्या 20436 प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज से शाम 6:10 बजे रवाना होगी। यह रात 8:55 बजे सतना और 11:40 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन रात 3:35 बजे इटारसी पहुंचेगी और शनिवार दोपहर 3:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 20435 प्रत्येक शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 5:20 बजे चलेगी। यह अगले दिन रात 2:50 बजे इटारसी, सुबह 6 बजे जबलपुर और सुबह 8:25 बजे सतना पहुंचेगी। रविवार दोपहर 12:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

अमृत भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।

22 कोच होंगे

ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 8 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी, 2 एलएलआरडी और 1 पेंट्री कार शामिल हैं। ट्रेन के नियमित होने से प्रयागराज, जबलपुर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp