akhbaar update

बरगी बांध के 13 गेट खुलेंगे, नर्मदा का जलस्तर 8 से 10 फीट बढ़ने की संभावना

 



जबलपुर। बरगी बांध में लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए प्रशासन ने जल निकासी बढ़ाने का फैसला किया है। गुरुवार 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे बांध के 4 और गेट खोले जाएंगे। इसके बाद कुल 13 गेट खुले रहेंगे।

अभी बांध के 9 गेट खुले हुए हैं। नए गेट खुलने के बाद सभी 13 गेटों को औसतन 2.15 मीटर तक खोला जाएगा। इससे बांध से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 1031 क्यूमेक से बढ़कर 3988 क्यूमेक हो जाएगी।

नर्मदा घाटों पर बढ़ेगा पानी

बांध से पानी की निकासी बढ़ने के बाद नर्मदा नदी के अलग-अलग घाटों पर पानी का स्तर करीब 8 से 10 फीट तक बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सुबह 421.15 मीटर था जलस्तर

गुरुवार सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 421.15 मीटर दर्ज किया गया। इस समय बांध में करीब 1761 क्यूमेक पानी की आवक हो रही थी। बढ़ती आवक को देखते हुए बांध से पानी की निकासी बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

घाटों और नदी किनारे जाने से बचें

प्रशासन ने नर्मदा नदी के घाटों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अचानक पानी बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोगों से नदी और घाटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा गया है। प्रशासन की टीमें तटीय क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp