akhbaar update

यातायात थानों में फेरबदल, मालवीय चौक और गढ़ा थाना प्रभारियों को बदला

 


जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने यातायात थानों के प्रभारियों में बदलाव किया है। इसके तहत मालवीय चौक और गढ़ा यातायात थानों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

मालवीय चौक यातायात थाना प्रभारी अरुण पटेल और गढ़ा यातायात थाना प्रभारी इंदिरा सिंह को लाइन भेजा गया है। वहीं दिनेश शर्मा को मालवीय चौक यातायात थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह मनीष प्यासी को गढ़ा यातायात थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। घमापुर यातायात थाने का प्रभार अश्वनी पटेल को दिया गया है।

वहीं घमापुर यातायात थाने में पदस्थ शशि धुर्वे का स्थानांतरण सिविल लाइन थाना किया गया है। पुलिस विभाग का यह बदलाव शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp