akhbaar update

स्वतंत्रता दिवस को लेकर जबलपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, बीडीडीएस टीम ने की चेकिंग

 



जबलपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जबलपुर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड यानी बीडीडीएस टीम को भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण जगहों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।



बीडीडीएस निरीक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में टीम ने खोजी कुत्ते के साथ हाईकोर्ट परिसर, सरकारी कार्यालयों, सिविक सेंटर, मॉल, गोरखपुर मार्केट, सदर मार्केट, ग्वारीघाट, मुख्य रेलवे स्टेशन, मदनमहल रेलवे स्टेशन और दीनदयाल बस स्टैंड सहित कई स्थानों की जांच की।

पुलिस की ओर से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा जांच जारी है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, लॉज, धर्मशाला, सराय, रैन बसेरा, डेरे और किरायेदारों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp