akhbaar update

मंडला में वन विभाग के लिपिक के घर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर जांच

 


जबलपुर/मंडला।  वन विभाग के लिपिक के घर बुधवार सुबह जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के आधार पर की गई है।

ईओडब्ल्यू की टीम ने पश्चिम सामान्य वन मंडल मंडला में पदस्थ लिपिक श्वेतांक चौरसिया के राज राजेश्वरी वार्ड स्थित आवास पर दबिश दी। टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजात की जांच शुरू कर दी है।



अधिकारियों के अनुसार, लिपिक के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसी शिकायत के आधार पर टीम दस्तावेजों और आय-संपत्ति का मिलान कर रही है।

जांच में संपत्ति, बैंक खातों, जमीन और अन्य निवेश से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। ईओडब्ल्यू की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लिपिक की संपत्ति उनकी ज्ञात आय के अनुपात में है या नहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp