जबलपुर। मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को नगर निगम मजिस्ट्रेट और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रसल चौक स्थित डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने किचन और स्टोर की जांच की और खाद्य लाइसेंस भी देखा। रेस्टोरेंट में पिज्जा बेक करने के लिए दो अलग-अलग ओवन रखे थे, जिन पर वेज और नॉनवेज लिखा हुआ था।
जांच के दौरान टीम ने पाया कि नॉनवेज के लिए निर्धारित ओवन में वेज पिज्जा बेक किया जा रहा था। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से बेक स्प्रिंकलर और चीज के नमूने लिए।
इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।