akhbaar update

जबलपुर में पैदल जा रहे युवक से झपटमारी, बाइक सवार बदमाश 20 हजार का आईफोन लेकर फरार

 


जबलपुर। कैंट थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो झपटमारों ने एक युवक से आईफोन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, एम्पायर तिराहा स्थित सीएसडी कॉम्प्लेक्स निवासी 28 वर्षीय सुमित खोखर सीएसडी डिपो में एमटीएस के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई की रात करीब 8:22 बजे वह सीएसडी कॉम्प्लेक्स से रेलवे कॉलोनी की ओर अपने दोस्तों परमजीत और परमीत से मिलने पैदल जा रहे थे। इस दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहे थे।

इसी बीच पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उनके हाथ से एप्पल कंपनी का करीब 20 हजार रुपये कीमत का आईफोन झपटकर पुल नंबर-2 पार करते हुए ओमती की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद सुमित ने कैंट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा  के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp