akhbaar update

शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज़ ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की सांकेतिक अर्थी

 



शिवपुरी। जिले की सिरसौद ग्राम पंचायत में लंबे समय से जारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को सड़क पर फूट पड़ा। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज़ ग्रामीणों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए ऊर्जा मंत्री की सांकेतिक अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने गांव की गलियों से सांकेतिक शवयात्रा निकाली और इस दौरान ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई दिनों से हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp