akhbaar update

200 रुपये नहीं देने पर युवक की कलाई पर चाकू से वार, आरोपी फरार

 


जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में एक युवक को शराब के लिए पैसे देने से इनकार करना भारी पड़ गया। आरोपी ने पहले उससे पैसों की मांग की और मना करने पर गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, गांधी व्यायामशाला के पास रहने वाला 21 वर्षीय शैलेन्द्र चौधरी 26 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे ग्राउंड की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात अविनाश मेहतो से हुई।

आरोप है कि अविनाश ने शैलेन्द्र से शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर विवाद बढ़ गया। आरोपी ने चाकू से शैलेन्द्र की बाईं कलाई पर वार कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।

घायल युवक की शिकायत पर रांझी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp