akhbaar update

अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ 20 साल का युवक गिरफ्तार

 


जबलपुर। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अधारताल थाना पुलिस ने एक युवक को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई की देर रात पेट्रोलिंग के दौरान  सूचना मिली थी कि अधारताल तालाब के पास हनुमान मंदिर के नजदीक एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्रेयांश गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुहागी बताया।

कमर में छिपा रखी थी पिस्टल

पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी कमर के पीछे 32 बोर की पिस्टल मिली। उसकी जेब से एक कारतूस भी बरामद हुआ।

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने यह पिस्टल सुहागी निवासी विक्की ठाकुर से ली थी। पुलिस ने पिस्टल और कारतूस जब्त कर युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पिस्टल उसे किसने दी थी और इसका इस्तेमाल किसी वारदात में होना था या नहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp