akhbaar update

खितौला बैंक डकैती में बड़ी बरामदगी, 60 लाख का 350 ग्राम सोना और पिस्टल जब्त

 


जबलपुर। खितौला स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डकैती का 350 ग्राम सोना, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये है, बरामद किया है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई 7.65 एमएम की देशी पिस्टल भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू उर्फ सरमन मेहतो (23), निवासी ग्राम मयरा, थाना इमामगंज, जिला गया, बिहार के रूप में हुई है।



14 किलो से ज्यादा सोना और नकदी लूटी थी

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2025 को खितौला स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में पांच बदमाशों ने हथियारों के बल पर डकैती की थी। बदमाश बैंक से करीब 14 किलो 800 ग्राम सोने के आभूषण और लगभग 5 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

मुख्य आरोपी से पूछताछ में सामने आया नाम

जांच के दौरान पुलिस ने 15 जुलाई 2026 को मामले के मुख्य आरोपी सुनील पासवान को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में उसने बताया कि डकैती में उसके हिस्से में आया सोना उसने अपने साथी छोटू उर्फ सरमन मेहतो की मदद से धीरे-धीरे बेचने की कोशिश की थी। कुछ सोना छोटू के पास रखा हुआ था।

इसके बाद पुलिस टीम ने बिहार एसटीएफ की मदद से छोटू उर्फ सरमन मेहतो को गया जिले के शेरघाटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

खेत में छिपाकर रखा था सोना

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि डकैती का बचा हुआ सोना सुनील पासवान ने अपने गांव बनाही में शिव मंदिर के पास खेत में छिपाकर रखा है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 350 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है।

इसके साथ ही पुलिस ने घटना में इस्तेमाल 7.65 एमएम की देशी पिस्टल भी जब्त की है। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच और थाना खितौला पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp