akhbaar update

गौ सम्मान आह्वान अभियान में सिहोरा में निकली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन



जबलपुर। सिहोरा में गौसम्मान आह्वान अभियान के तहत गौसेवकों ने रैली निकालकर गौ संरक्षण और गौ सम्मान का संदेश दिया। दोपहर 12 बजे निकाली गई रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों से गौवंश की रक्षा और संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की गई।

रैली समाप्त होने के बाद गौसेवकों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सिहोरा को सौंपा।

ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से रखी गई। इसके साथ ही गौवंश को भूख, सड़क हादसों, तस्करी और क्रूर वध से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।

गौसेवकों ने गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने और शासकीय गौशालाओं का औचक निरीक्षण कराने की मांग भी रखी। इसके अलावा गौशालाओं में गौवंश के लिए पर्याप्त भूसा, पानी और दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp