जबलपुर। नशे से दूरी है जरूरी अभियान के दूसरे चरण के तहत जीआरपी चौकी मदनमहल द्वारा सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीम वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास, राइट टाउन पहुंची।
पुलिस टीम ने छात्रावास की प्रभारी, छात्राओं और स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की अपील की गई।
अभियान के दौरान नशा मुक्ति से जुड़े पर्चे और पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही जरूरत पड़ने पर मदद लेने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में करीब 20 से 25 छात्राएं और छात्रावास स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम में जीआरपी चौकी मदनमहल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जगन्नाथ सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक अनुराग तिवारी, हरस्वरूप शर्मा, मनीष शर्मा, विमलेश ठाकुर और प्रधान आरक्षक शकुंतला तेकाम उपस्थित रहे।