akhbaar update

बंद ऋतु में अवैध मछली बिक्री पर शिकंजा, मंडला में 12 किलो मछली जब्त

 


मंडला। मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए लागू बंद ऋतु के दौरान अवैध रूप से मछली पकड़ने और बेचने वालों के खिलाफ मत्स्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभागीय टीम ने  जिले के अलग-अलग इलाकों में जांच अभियान चलाकर करीब 12 किलो अवैध मछली जब्त की।

टीम ने कारीकोन तिराहा, महाराजपुर, आमानाला बायपास और झूला पुल क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रूप से रखी गई मछलियां बरामद की गईं। जब्त मछली की नीलामी से प्राप्त 1,000 रुपये की राशि सरकारी खाते में जमा कराई गई।

विभाग ने बताया कि मछलियों के प्रजनन काल में अवैध मत्स्याखेट पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। बंद ऋतु के दौरान मछली पकड़ने या बेचने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

मत्स्य विभाग ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध मत्स्याखेट और मछली विक्रय में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp