akhbaar update

वृद्धा ने बेटी-दामाद पर 22 लाख रुपये और जेवर हड़पने का लगाया आरोप

 


जबलपुर। रांझी क्षेत्र की रहने वाली 75 वर्षीय वृद्धा ने अपनी बेटी, दामाद और उनके एक परिचित पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये और जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। महिला सोमवार को अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची और पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी।

वृद्धा लल्लीबाई केवट ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी राजकुमारी केवट, दामाद चंद्रभान केवट और उनके परिचित निकेश मिश्रा ने धोखे से उनकी 22 लाख रुपये की रकम, एफडी, पेंशन की राशि और जेवरात अपने कब्जे में ले लिए।

लॉकर की चाबी बताकर थमा दी नकली चाबी

लल्लीबाई ने पुलिस को बताया कि बेटी और दामाद ने करीब एक साल पहले उन्हें एक चाबी दी थी। उन्होंने कहा था कि यह बैंक लॉकर की चाबी है और उनके जेवर उसमें सुरक्षित रखे हैं। वृद्धा ने जब यूनियन बैंक पहुंचकर लॉकर के बारे में जानकारी ली तो बैंक अधिकारियों ने बताया कि उनके नाम से कोई लॉकर ही नहीं है।

इसके बाद महिला को कथित तौर पर धोखाधड़ी का पता चला। वृद्धा ने पुलिस अधिकारियों को वह चाबी भी दिखाई, जिसे लॉकर की चाबी बताकर उन्हें दिया गया था।

लल्लीबाई ने पुलिस से अपनी रकम और जेवर वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp