akhbaar update

रेलवे बोर्ड के महानिदेशक ने जबलपुर मंडल की सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

 


जबलपुर। रेल संचालन में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (संरक्षा) हितेंद्र मल्होत्रा ने सोमवार को जबलपुर मंडल के विभिन्न रेल परिसरों का निरीक्षण किया। उनके साथ कार्यकारी निदेशक संरक्षा (सिविल) राहुल श्रीवास्तव और पश्चिम मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी मनोज गुरुमुखी भी मौजूद रहे।

उच्चस्तरीय टीम ने जबलपुर कोचिंग डिपो, क्रू लॉबी, आरआरआई और यार्ड सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रेल संचालन से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

क्रू लॉबी और आरआरआई की व्यवस्थाएं देखीं

निरीक्षण के दौरान क्रू लॉबी में लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के कामकाज की स्थिति तथा अनिवार्य ब्रीथ एनालाइजर जांच की व्यवस्था देखी गई।

आरआरआई में सिग्नलिंग और रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम के संचालन की जांच की गई। इसके अलावा कोचिंग डिपो में कोचों के तकनीकी रखरखाव, सफाई और ब्रेक सिस्टम का भी निरीक्षण किया गया।

यार्ड और ट्रैक रखरखाव की भी समीक्षा

उच्चस्तरीय टीम ने पीडब्ल्यूआई डिपो में ट्रैक के रखरखाव के लिए उपलब्ध उपकरणों और सुरक्षा संसाधनों की जानकारी ली। जबलपुर यार्ड में शंटिंग प्रक्रिया, यार्ड संचालन और पटरियों की स्थिति का भी प्रत्यक्ष निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मचारियों से बातचीत कर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद जरूरी सुधारों को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए।

इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा, अपर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार कलामे, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अमित कुमार साहनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp