akhbaar update

भेड़ाघाट में गुरु पूर्णिमा पर होगी नर्मदा पंचकोशी स्वर्ण कलश की 108 परिक्रमा, सुबह 6 बजे से होगा शुभारंभ

 



जबलपुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई (बुधवार) को भेड़ाघाट स्थित हरे कृष्णा आश्रम में नर्मदा पंचकोशी स्वर्ण कलश की 108 परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक यात्रा चातुर्मास विश्राम के बाद सुबह 6 बजे से संकीर्तन के साथ प्रारंभ होगी।

आयोजन के दौरान भगवान राधा-कृष्ण, लड्डू गोपाल और तुलसी मैया की एक साथ 108 परिक्रमा की जाएगी। इसी अवसर पर आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास महाराज का गुरु पूर्णिमा उत्सव भी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन में संकीर्तन का नेतृत्व संकीर्ताचार्य सुरेश विश्वकर्मा करेंगे।

नर्मदा महाआरती के संस्थापक एवं परिक्रमा समिति के अध्यक्ष डॉ. सुधीर अग्रवाल, संरक्षक सुषमा शंकर पटेल, सह संकीर्ताचार्य श्याम मनोहर पटेल, विनोद दीवान, दुर्गा पटेल, शिव कुमार पटेल, विनोद विश्वकर्मा और कैलाश विश्वकर्मा ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp