akhbaar update

बार काउंसिल चुनाव में भोपाल के उम्मीदवारों की बढ़त, छतरपुर की मतगणना पर टिकी निगाहें

 



जबलपुर। मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना के छठे दिन जबलपुर में चुनावी तस्वीर लगातार बदलती नजर आ रही है। मुख्य चुनाव अधिकारी एसके पालो, सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी की निगरानी में मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भोपाल के प्रत्याशियों का दबदबा दिखाई दे रहा है।

चुनाव समिति के सचिव प्रशांत दुबे के अनुसार अब तक 35 जिला एवं तहसील बार एसोसिएशनों के प्रथम वरीयता के कुल 8,791 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें 8,514 मत वैध पाए गए, जबकि 376 मत निरस्त किए गए।

वर्तमान रुझानों के अनुसार राजेश व्यास 647 मतों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि डॉ. विजय चौधरी 645 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। डॉ. पीसी कोठारी 528 मत लेकर तीसरे, महेश कुमार मौर्य 450 मतों के साथ चौथे और मोहम्मद महबूब अंसारी 394 मतों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

वहीं इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया 369 मतों के साथ छठे, भिंड के दिनेश शुक्ला 268 मतों के साथ सातवें और भोपाल के प्रताप भानु सिंह 263 मत लेकर आठवें स्थान पर हैं। जबलपुर के शैलेंद्र वर्मा 207 और इंदौर के नरेंद्र कुमार जैन 199 मतों के साथ क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर बने हुए हैं।

छतरपुर की मतगणना से बदल सकते हैं समीकरण

अब चुनावी मुकाबले में सभी की नजरें छतरपुर जिले की मतपेटियों पर टिकी हैं। बुधवार से छतरपुर के मतों की गिनती शुरू होगी, जिसके बाद शीर्ष उम्मीदवारों की स्थिति में बड़ा बदलाव संभव माना जा रहा है। चुनावी जानकारों के अनुसार छतरपुर के वोट इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं और कई प्रत्याशियों की जीत-हार का रास्ता तय कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update