akhbaar update

राजीव गांधी नगर में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार

 



जबलपुर। माढ़ोताल थाना पुलिस ने राजीव गांधी नगर स्थित तालाब के पीछे चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डी और हजारों रुपये की नगदी जब्त की है।

थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि 23 जून 2026 की रात सूचना मिली  कि कुछ लोग राजीव गांधी नगर तालाब के पीछे ताश के पत्तों पर रुपए की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापेमार कार्रवाई की।

पुलिस को देखकर जुआ खेलने वाले भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अतुल सेन, हनी साहू उर्फ साहिल, अनिल रजक, रवि काछी, प्रमेश ठाकुर, साहिल पटेल, अनमोल तिवारी, विक्की पटेल और आकाश ठाकुर बताए।

पुलिस ने आरोपियों के पास और जुए के फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं 7 हजार 290 रुपये नगद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुरेश सिंह, उप निरीक्षक विश्वेश्वर वर्मा सहित आरक्षक जयप्रकाश, अनिल और बलराम बरकड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update