akhbaar update

घर पर सुअरमार बम फेंककर दहशत फैलाने का प्रयास, आरोपी फरार

 



जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र के पटेल नगर में एक परिवार को धमकाने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से घर के आंगन में सुअरमार बम फेंकने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पटेल नगर निवासी 34 वर्षीय प्रीति सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका पड़ोसी प्रिंस साहू पुराने मकान संबंधी विवाद को लेकर उनसे रंजिश रखता है। 22 जून की सुबह प्रिंस साहू और दक्ष राजपूत उनके घर के पास आए और धमकी देते हुए कहा कि रात में उनके घर पर बम फिंकवाएंगे।

शिकायतकर्ता के अनुसार रात करीब 2:15 बजे वह अपने पति, सास और बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। तभी एक स्कूटी पर दक्ष राजपूत अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दक्ष ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और उसके साथी ने घर के आंगन में तीन सुअरमार बम फेंक दिए। बम फटने से तेज धमाके हुए और पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक आरोपी स्कूटी से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

अधारताल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update