akhbaar update

जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹7,290 नकद जब्त

 



जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माढ़ोताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के फड़ पर छापा मारकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से ₹7,290 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं।

थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि 23 जून की रात सूचना मिली थी कि राजीव गांधी नगर तालाब के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अतुल सेन, गनी साहू उर्फ साहिल, अनिल रजक, रवि काछी, प्रमेश ठाकुर, साहिल पटेल, अनमोल तिवारी, विक्की पटेल और आकाश ठाकुर को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे और जुए के फड़ से 52 ताश के पत्ते एवं ₹7,290 नकद बरामद किए गए। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update