जबलपुर। Mohan Yadav बरगी क्रूज हादसे के बाद भोपाल से डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं। जबलपुर पहुंचने के बाद उनका पहला कार्यक्रम शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात का रहेगा।
मुख्यमंत्री सबसे पहले साउथ सिविल लाइन स्थित भसीन रेसिडेंसी पहुंचेंगे, जहां वे मृतक सैयद हुसैन के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद उनका काफिला कोतवाली दरहाई रोड पहुंचेगा, जहां वे मृतक नीतू सोनी के निवास पर जाकर शोक प्रकट करेंगे।
परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से Bargi Dam पहुंचे और हादसा स्थल का निरीक्षण किया ।
इस संवेदनशील दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा पीड़ित परिवारों को संबल देने और हालात का जायजा लेने के उद्देश्य से किया जा रहा है।