जबलपुर। बरगी हादसे हादसे के बीच एक बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। सरकारी सूची में लापता बताई जा रही वंदना थापा सुरक्षित हैं और उन्हें जबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ उनका बच्चा भी पूरी तरह सुरक्षित है।
जानकारी के अनुसार, वंदना थापा के पति का नाम रौशन आनंद कोरी है, लेकिन राहत सूची में गलती से उनका नाम रौशन आनंद वर्मा दर्ज हो गया था, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई थी। अब इस त्रुटि को सुधार लिया गया है।
वंदना और उनके बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है और दोनों को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस खबर के बाद परिवार और परिचितों ने राहत की सांस ली है।
हादसे के बाद फैली चिंता के बीच यह खबर लोगों के लिए सुकून लेकर आई है और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।