akhbaar update

क्रूज हादसे का चश्मदीद खुलासा: 500 मीटर पहले मिला था खतरे का संकेत, लापरवाही पर उठे सवाल




जबलपुर - बरगी डैम क्रूज हादसे में बचे यात्री रौशन आनंद कोरी ने उस खौफनाक मंजर का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि हादसे से ठीक पहले ही खतरे के संकेत मिलने लगे थे, लेकिन समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए।


कोरी के अनुसार, हादसे की जगह से करीब 500 मीटर पहले ही मौसम खराब होने लगा था और स्थिति बिगड़ती नजर आ रही थी। इसके बावजूद क्रूज को आगे बढ़ाया गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में कमी और सिग्नल सिस्टम की लापरवाही को इस घटना का मुख्य कारण बताया है।

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल रौशन आनंद कोरी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update