akhbaar update

सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट और ऑडियो से बढ़े सवाल

 


जबलपुर।-  कटंगी थाना क्षेत्र के कूडन गांव में 69 वर्षीय शिवकुमार श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से भेड़ाघाट निवासी शिवकुमार बीएसएफ से सेवानिवृत्त थे और पिछले दो वर्षों से बेटे-बहू के साथ रह रहे थे। बुधवार सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार
मौके से मिले सुसाइड नोट में शिवकुमार ने लिखा कि वे जिंदगी से थक चुके हैं और अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने थाना प्रभारी से अपील की कि उनकी मौत के लिए किसी अन्य को परेशान न किया जाए।

मोबाइल ऑडियो से बढ़ी जांच की दिशा
हालांकि सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं है, लेकिन मोबाइल में मिले एक ऑडियो ने मामला उलझा दिया है। इसमें एक महिला द्वारा उन्हें धमकाने और अपमानित करने की बात सामने आई है, जिससे मानसिक दबाव की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इस ऑडियो के आधार पर महिला की पहचान और कॉल डिटेल खंगाल रही है।

सुबह नहीं उठने पर हुआ खुलासा
परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह टहलने न निकलने पर दरवाजा तोड़ा गया, तब घटना का पता चला। पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update