सिहोरा थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मंजू राय 5 मई को अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए दमोह जिले के साईंपुरा गांव गई थीं। घर में कोई नहीं था, इसलिए मकान में ताला लगा हुआ था।
7 मई की सुबह पड़ोस में रहने वाली महिला ने मंजू राय के बेटे पंकज राय को फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग तुरंत घर पहुंचे।
घर पहुंचने पर देखा कि मेन गेट और अंदर के दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखी सोने की माला, चांदी की पायल, सात चूड़ियां और कुछ नकदी गायब थी।
पुलिस का कहना है कि अज्ञात बदमाश सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।