akhbaar update

रायपुर में मकान से मिली विस्फोटक सामग्री, इलाके में मचा हड़कंप

 


रायपुर - रावांभाटा इलाके में एक मकान से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

जानकारी के अनुसार, मामले की सूचना मिलते ही मयंक गुर्जर खुद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक सामग्री किसकी है और इसे किस मकसद से रखा गया था। जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। वहीं इस घटना के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update